thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

11 सीटों पर भाजपा का जीतना तय

thinQ360 thinQ360 13

भाजपा के नेता-कार्यकर्ता मोदी की गारंटी को लेकर घर-घर पहुंचे,  प्रदेश में इससे मोदी लहर का जलवा कायम नजर आया।

HIGHLIGHTS

  1. 1 भाजपा के ताबड़तोड़ रैलियों से प्रदेश की 11 सीटें BJP के पक्ष में आना तय माना जा रहा 
  2. 2 भाजपा 54 सीटों पर जीत दर्ज कर भारी बहुमतों से चुनाव जीती और कांग्रेस 35 सीट पर सिमट कर रह गई
  3. 3 2019 में जिस संकल्प पत्र के साथ मैदान में उतरी, उसे सरकार बनने के बाद बखूबी पूरा किया
bjp is certain to win 11 seats
छत्तीसगढ़ में मोदी लहर
छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में शांतिपूर्ण समाप्त हुआ। पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर में, दूसरे चरण 26 अप्रैल को दूसरे चरण में राजनांदगाव, कांकेर और महासमुंद में मतदान हुआ और तीसरे चरण में सात सीटों पर दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चाम्पा और सरगुजा लोकसभा सीट में 7 मई को मतदान हुआ।
भाजपा के ताबड़तोड़ रैलियों से प्रदेश की 11 सीटें BJP के पक्ष में आना तय माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव प्रचार-प्रसार करने में भाजपा-कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोक दी। प्रदेश में दोनों पार्टियों ने जमकर प्रचार किया, रोड शो की, रैलियां निकली, विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। लेकिन, इस रेस में भी भाजपा कांग्रेस से आगे रही।

11 सीटों पर जीत सकती है BJP
प्रदेश में भाजपा का जीतना इसलिए भी तय माना जा रहा है क्योंकि BJP ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पछाड़ा। भाजपा 54 सीटों पर जीत दर्ज कर भारी बहुमतों से चुनाव जीती और कांग्रेस 35 सीट पर सिमट कर रह गई। अब लोकसभा चुनाव में भी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए BJP अपनी नई सरकार की 100 के कार्य, महतारी वंदन, PM आवास जैसे योजनाओं पर कार्य को लेकर जनता तक पहुंची। भाजपा के नेता-कार्यकर्ता मोदी की गारंटी को लेकर घर-घर पहुंचे,  प्रदेश में इससे मोदी लहर का जलवा कायम नजर आया।
मोदी की चार विशाल जनसभा ने बदला माहौल
छत्तीसगढ़ में BJP के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मोदी ने प्रदेश में चार विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मोदी, बस्तर, जांजगीर-चांपा, महासमुंद और सरगुजा लोकसभा सीट को साधते हुए जनसभाएं की। मोदी की जनसभा से बस्तर में अलग ही माहौल देखने को मिला।
बूढ़े, बच्चे, जवान सभी मोदी की सभा में शामिल हुए। अपने 10 साल के ट्रैक(Track) रिकॉर्ड के साथ मोदी ने लोगों का दिल जीतने को कोशिश की। मोदी की भाषण में आयुष्मान योजना, फ्री में राशन, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के लिए योजनाएं सब कुछ देखने को मिला। जिससे जनता ने तीसरी बार BJP पर विश्वास जताया।
BJP की गारंटी जनता तक….
चुनाव प्रचार में BJP मोदी की गारंटी को लेकर जनता तक पहुंची। भाजपा के चुनावी पत्र में बच्चे से लेकर बूढ़े तक के लिए योजना है। किसान, गरीब, महिला और शिक्षा पर BJP ने विशेष ध्यान दिया है। जानता का विश्वास जीतने का एक यह भी कारण है कि, जब भाजपा 2014 में लोकसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आई थी तब जो वादा किया, उसे पूरा किया। जब 2019 में जिस संकल्प पत्र के साथ मैदान में उतरी, उसे सरकार बनने के बाद बखूबी पूरा किया। यही कारण है कि लोगों का मोदी की गारंटी पर विश्वास बना हुआ है।
मोदी की भविष्य नीति
इस बार के लोकसभा चुनाव में जिस तरह मोदी भविष्य की बातें करते है यह विशेष ध्यान केंद्रित करता है। मोदी ने अपनी रैलियों में हर जगह 2047 तक विकसित भारत(developed india) तैयार करने की बात की, यह युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी बात है। मोदी ने अपनी गारंटी और योजनाओं में रोजगार, व्यवसाय, खेती-किसानी को बड़े पैमाने पर जगह दिया है, शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्टार्ट-अप बिजनेस, भारत की मल्टीनेशनल कंपनियों को आगे बढ़ाना BJP की इन नीतियों से युवा प्रभावित हो रहे है।
प्रदेश में कांग्रेस क्यों पीछे  
प्रदेश में BJP ने कांग्रेस को क्यों पछाड़ा इसके पीछे एक यह भी कारण है कि, कांग्रेस की गारंटी जनता तक पहुंची ही नहीं। कांग्रेस के नेता प्रदेश में चुनाव प्रचार-प्रसार करने में पीछे रह गए। यह एक बड़ा कारण है कि चुनाव एक तरफा हो गया। प्रदेश में कांग्रेस के तीन या चार दिग्गज नेताओं ने दौरा किया पर इसका जनता पर कोई असर देखने को नहीं मिला।
राहुल गांधी का बस्तर दौरा, अपनी जनसभा में दंतेश्वरी माता को दन्तेश्वर माया संबोधित करने से बस्तर के आदिवासियों में आक्रोश देखने को मिला। जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जांजगीर-चाम्पा आए, राम को शिव से ऊंचा बताया। देवी-देवताओं का अपमान करने से लोग कांग्रेस से नाखुश है। बिलासपुर में कन्हैया कुमार की जनसभा में प्रधानमंत्री को गंदी गाली दी। देखना ये है कि, भाजपा-कांग्रेस में जानता किसे कितना प्यार देती है। जनता किसे चुनना चाहती है यह तो 4 जून को ही स्पष्ट होगा।
शेयर करें: