thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

कांग्रेस ही नहीं भाजपा में भी टिकट काटने की तैयारी, गायब हो सकते हैं ये बड़े नाम

desk desk

भारतीय जनता पार्टी अब अपने उम्रदराज हो चुके विधायकों को आराम कराने के मूड में हैं। इसी के साथ सरकार पर संकट के समय विधानसभा से गायब हुए पांच विधायकों पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 भारतीय जनता पार्टी अब अपने उम्रदराज हो चुके विधायकों को आराम कराने के मूड में हैं। इसी के साथ सरकार पर संकट के समय विधानसभा से गायब हुए पांच विधायकों पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। 
bjp preparation to cut tickets many big leaders in second candidates list

जयपुर | राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जारी की गई पहली सूची के बाद भाजपा में घमासान मचा हुआ है। 

लेकिन इसी बीच भाजपा अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करने की तैयारी में है। 

ऐसे में सूत्रों की माने तो भाजपा अपने 70 में से 50 विधायकों को चुनाव मैदान में उतार सकती है। 

इनके कट सकते हैं टिकट

माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी अब अपने उम्रदराज हो चुके विधायकों को आराम कराने के मूड में हैं। 

इसी के साथ सरकार पर संकट के समय विधानसभा से गायब हुए पांच विधायकों पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। 

जबकि, पार्टी से निलंबित किए गए और ऐसे विधायक जिनका रिकॉर्ड खराब होना सामने आया है। उनको भी पार्टी टिकट देने के मूड में नहीं दिख रही है। 

सियासी सूत्रों की माने तो पार्टी सर्वे में सामने आए रिपोर्ट कार्ड में ठीक पाए गए विधायकों को फिर से मौका देना चाहत है।

इसके अलावा पार्टी ज्यादातर पुराने और कद्दावर नेताओं को टिकट देने का मन बना चुकी है।

इन उम्रदराज विधायकों का कट सकता है टिकट

सूत्रों की माने तो इस बार भाजपा 75 की उम्र पार कर चुके विधायकों को टिकट देने के मूड में नहीं दिख रही है। 

इनमें जोधपुर की सूरसागर सीट से सूर्यकांता व्यास, पार्टी से निलंबित विधायक कैलाश मेघवाल हो सकते हैं। 

इसके अलावा साल 2020 में कांग्रेस सरकार पर संकट के समय एक बार वोटिंग की स्थिति बनी थी। इस दौरान भाजपा के 5 विधायक सदन से गायब थे। जिसका भुगतान पार्टी इनके टिकट काट कर पूरा कर सकती है। 

वहीं कुछ विधायक ऐसे भी हैं जिनसे संगठन और जनता नाराज है। इनमें जयपुर, चूरू, बारां, बीकानेर, अजमेर जिले से भी कई विधायकों के नाम सामने आए है। 

क्या देवी सिंह भाटी को मिलेगा टिकट ?

अब बात आती हैं भाजपा परिवार में फिर से लौटे देवी सिंह भाटी की। सालों पहले भाजपा से अलग होकर एक बार फिर से भाजपा में वापसी करने वाले देवी सिंह भाटी भी 75 उम्र पार कर चुके हैं। अब अगर भाजपा में 75 पार उम्र का नियम लागू होता है तो देवी सिंह भाटी को भी टिकट से हाथ धोना पड़ सकता है। 

इन विधायकों के काट दिए टिकट

बता दें कि भाजपा ने अपने 41 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी जिसमें जयपुर के विद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी का टिकट काट कर उनकी जगह दीया कुमारी को मैदान में उतार दिया गया है। 

इसके अलावा जयपुर की ही झोटवाड़ा सीट से पूर्व विधायक और प्रमुख दावेदार राजपाल सिंह शेखावत को भी टिकट नहीं दिया गया है।

शेयर करें: