जयपुर | भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 20 अगस्त मंगलवार को आयोजित की जाएगी। भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला को लेकर आज रविवार को प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी, भाजपा महामंत्री एवं सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा एवं सोहनलाल ताम्बी ने कार्यशाला स्थल का निरीक्षण किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला वैशाली नगर स्थित खण्डेलवाल गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी संस्थान के सभागार में आयोजित की जाएगी।
भाजपा ने सदस्यता अभियान को लेकर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी को प्रदेश संयोजक बनाया है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान को लेकर उत्साहित है। सदस्यता अभियान में इस वर्ष 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
thinQ360