उदयपुर | उदयपुर लोकसभा सीट पर इस बार दो नौकरशाहों के बीच चुनाव लड़ा गया। भाजपा (BJP) ने दो बार सांसद रहे अर्जुन लाल मीणा का टिकट काटते हुए परिवहन सेवा के पूर्व अधिकारी रहे मन्नालाल रावत को चुनाव लड़ाया जबकि कांग्रेस (INC) ने पूर्व आईएएस (IAS) ताराचंद मीणा को चुनाव मैदान में उतारा। इन दो पूर्व नौकरशाहों के साथ कुल 8 नेताओं ने अपना भाग्य आजमाया।
उदयपुर में भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा (BJP) के मन्नालाल रावत करीब 2.60 लाख 2.59 लाख वोटों से हरादिया हैं। काउंटिंग शुरू होते ही मन्नालाल ने अपनी जीत का दावा कर दिया था। वे पहले चरण से ही आगे चल रहे थे। भाजपा (BJP) के मन्नलाल ने जीत की खुशी मनाई। इस दौरान भाजपा(BJP) विधायक और पदाधिकारी उनसे मिलने काउंटिंग स्थल पर पहुंचे।
इधर, मन्नालाल रावत को भाजपाइयों ने माला पहना कर स्वागत किया है और उन्हें बधाई देने का दौर जारी है। इस सीट पर पूर्व कलेक्टर और कांग्रेस (INC) प्रत्याशी ताराचंद मीणा से RTO अधिकारी रहे मन्नालाल के बीच मुकाबला रहा।