thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

'पीएम मोदी के विचारों को आत्मसात कर आत्मनिर्भर भारत में निभाएं सक्रिय भूमिका'

thinQ360 thinQ360 45

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने 'मन की बात' (Mann Ki Baat) पर पीएम मोदी (PM Modi) के संदेशों को आत्मसात कर आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) में योगदान देने का आह्वान किया।

HIGHLIGHTS

  1. 1 प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में शहीद भगत सिंह, लता मंगेशकर और बेटियों के साहस को सराहा। मदन राठौड़ ने आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी अपनाने और 'लोकल फॉर वोकल' पर जोर दिया। राठौड़ ने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए भाजपा के व्यक्तिगत व राष्ट्रीय चरित्र के महत्व को बताया। बांसवाड़ा में एटॉमिक एनर्जी प्लांट और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।
bjp state president madan rathore on pm modi mann ki baat atmanirbhar bharat
Madan Rathore BJP Chief Rajasthan

Jaipur: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने 'मन की बात' (Mann Ki Baat) पर पीएम मोदी (PM Modi) के संदेशों को आत्मसात कर आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) में योगदान देने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने संबोधन से देशवासियों को प्रेरणा से भर दिया है। उन्होंने शहीद भगत सिंह जी के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति की सराहना करते हुए उनके ऐतिहासिक पत्र का स्मरण कराया, जिसमें उन्होंने अपने लिए गोली से सजा माँगी थी। प्रधानमंत्री जी ने भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को भी श्रद्धापूर्वक याद किया और उनके देशभक्ति गीतों की भावनात्मक झलक साझा की।

राठौड़ ने प्रधानमंत्री द्वारा हमारी बेटियों के साहस की मिसाल पेश करने का भी उल्लेख किया, जिसमें दो बेटियों ने लगभग 300 दिनों में नाव से 14,000 किलोमीटर की कठिन यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की। यह पूरे देश और विशेषकर हमारी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण का आह्वान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कैसे डॉ. हेडगेवार जी द्वारा 1925 में विजयादशमी के दिन स्थापित यह संगठन आज एक वटवृक्ष बन चुका है, जो राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जयंती से खादी अपनाने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और 'लोकल फॉर वोकल' के संकल्प को दोहराने का आह्वान किया, जिसे राठौड़ ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने महान कवि व संगीतकार सुधीर फड़के को भी याद किया, जिनके गीतों में राष्ट्रभक्ति की गूंज थी। राठौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी जी की बातों को आत्मसात करें, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में सहभागी बनें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कांग्रेस की नीतियों पर सवाल

मदन राठौड़ ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और चरित्र पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज ऐसे-ऐसे व्यक्तियों को अपनी पार्टी में वापस ले रही है, जिनके बयानों और आचरण पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने ऐसे व्यक्तियों के शामिल होने पर चिंता व्यक्त की, जिन्होंने कभी बलात्कार जैसी गंभीर घटनाओं पर असंवेदनशील बयान दिए थे, जैसे कि “राजस्थान मर्दों का प्रदेश है।”

राठौड़ ने कहा कि ऐसे बयान न केवल प्रदेश की छवि खराब करते हैं, बल्कि यह पीड़ितों के प्रति भी घोर असंवेदनशीलता दर्शाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि राजनीतिक जीवन में व्यक्ति का आचरण, व्यक्तिगत और सार्वजनिक दोनों ही शुद्ध और पारदर्शी होना चाहिए।

उन्होंने पूछा कि जब किसी व्यक्ति को पहले पार्टी से निष्कासित किया गया था, तो वह किसी ठोस आधार पर किया गया था, अब उसकी पुनः वापसी का मापदंड क्या रहा? क्या कांग्रेस के लिए व्यक्तिगत चरित्र का कोई मूल्य नहीं रह गया है, जबकि भाजपा व्यक्तिगत और राष्ट्रीय चरित्र दोनों को महत्व देती है।

राजस्थान को सौगातें: विकास की नई दिशा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि 25 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा में एटॉमिक एनर्जी प्लांट का शिलान्यास कर प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी है। यह प्लांट 2800 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन की क्षमता के साथ राजस्थान के ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त करेगा।

इससे पूर्व केवल रावतभाटा में ऐसा संयंत्र था। यह राजस्थान के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी ने वंदे भारत ट्रेनों की सौगात भी दी, जिससे प्रदेश में यातायात और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा। इन सभी उपलब्धियों के लिए राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से धन्यवाद किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, नाहर सिंह जोधा, प्रभुलाल सैनी, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, प्रदेश मंत्री अजीत मांडण, स्टेफी चौहान, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा, रजनीश चनाना, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हमीद खान मेवाती, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें: