आबू रोड | ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में चल रहे परमात्म अनुभूति शिविर में कर्नाटक से पहुंचे दस हजार से अधिक लोगों को नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प कराया।
कार्यक्रम में मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल ने सभी को संकल्प कराते हुए कहा कि आज इस पावन धरा पर सभी संकल्प करें कि हम अपने परिवार, आसपड़ोस और समाज में जो व्यक्ति नशा करता है उसे इससे दूर रहने की समझाइश देकर नशा मुक्त करेंगे। नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों को ज्ञान देकर उनका मार्गदर्शन करेंगे।

नशे से होने वाले दुष्परिणाम से रुबरु कराएंगे। उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग मेडिटेशन की शिक्षा देकर जीवन को सुख-शांतिमय बनाने में अपना तन-मन, समय, संकल्प से सहयोग देंगे। भारत को नशामुक्त बनाने में अपना संपूर्ण रीति सहयोग देंगे।
