जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों के करीब आते ही विपक्ष सत्तारूढ़ कांग्रेस को लगतार घेरने में लगा हुआ है।
अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है।
जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के लिए हिंदू पीड़ा का मोल नहीं है। जोधपुर में पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों की बस्ती उजाड़ दी।
आज वैकल्पिक व्यवस्था दिए शरणार्थी बने हिंदुओं को बेघर कर दिया है। यह अत्यन्त घोर निंदनीय हैं तथा प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।