thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

करौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न

desk desk 32

करौली में कांग्रेस पार्टी के भजनलाल जाटव ने जीता चुनाव |

HIGHLIGHTS

  1. 1 करौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न की आतिशबाजी 
  2. 2 भाजपा की इंदु देवी जाटव को 98 हजार से अधिक वोटों से हराया है। 
celebration of congress workers in hindaun
करौली में कांग्रेस पार्टी के भजनलाल जाटव ने जीता

करौली | करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस (INC) प्रत्याशी पूर्व पीडब्ल्यूडी (PWD) मंत्री भजनलाल जाटव ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा (BJP) की इंदु देवी जाटव को 98945  वोटों से हराया है।

मतगणना के दौरान भाजपा (BJP) प्रत्याशी इंदु देवी जाटव बीच में ही गिनती छोड़कर घर चली गई। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद हिंडौन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

करौली के गवर्नमेंट कॉलेज और गर्ल्स कॉलेज में हुई काउंटिंग (Counting) में कांग्रेस प्रत्याशी को 5 लाख 24 हजार 83 वोट मिले और भाजपा (BJP) प्रत्याशी को 4 लाख 26 हजार 32 वोट मिले हैं।

बसपा के विक्रम सिंह को 13 हजार 980 मत मिले हैं। करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख 75 हजार 352 मतदाता हैं। इनमें 9 लाख 79 हजार 618  मतदाताओं (Voters) ने मतदान किया था।

ऐसे होती है काउंटिंग

चुनाव आयोग (election Commission) के मुताबिक, सबसे पहले डाक मतपत्र (postal ballot) की गिनती होती है। उसके बाद ईवीएम (EVM) के वोट गिने जाते हैं। डाक मतपत्र (postal ballot) में भी दो कैटेगरी से मतगणना होती है।

पहले सेना, पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों और ऑफिसर्स के वोट काउंट (vote count) होते हैं। इसके बाद सेकेंड कैटेगरी में चुनाव ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के डाक मतपत्र (postal ballot) काउंट होते हैं।

शेयर करें: