thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

thinQ360 thinQ360

इस अवसर पर मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 इस अवसर पर मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
chief minister bhajanlal sharma paid homage to the statue of mahatma gandhi
Bhajan Lal Sharma

जयपुर | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर मंगलवार प्रातः शासन सचिवालय स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

शर्मा ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रतिमा के समक्ष बैठकर गांधी जी के प्रिय भजनों ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, रघुपति राघव राजा राम, राम रतन धन पायो, श्री राम जय राम, तू ही है तो सहारा‘ को सुना।

इस अवसर पर मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शेयर करें: