जोधपुर | राजस्थान के जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।
सीएम गहलोत ने राहुल गांधी के बयान कि- राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस में टक्कर है.... को धता बताते हुए कहा कि बीजेपी कुछ भी कर ले, लेकिन जीतेंगे हम ही।
मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार अपने जोधपुर दौरे के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग कितना ही जोर लगा लें, लेकिन राजस्थान हम ही जीतेंगे।
इसी के साथ सीएम गहलोत ने राजस्थान में निकाली गई भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्राओं को भी फ्लॉप करार दिया।