जयपुर | राजस्थान सीएम अशोक गहलोत के 19 नए जिलों की घोषणा के बाद जहां उन क्षेत्रों के नेताओं और लोगों में खुशी की लहर छाई हुई हैं वहीं दूसरी ओर जिन नेताओं की मांग पूरी नहीं हुई वे सीएम के इस कदम से बेहद नाराज भी हैं।
इन्हीं में से एक हैं अलवर जिले के तिजारा विधायक संदीप यादव।
भिवाड़ी को जिला नहीं बनाए जाने से विधायक संदीप यादव सीएम से इतने खफा हुए कि उन्होंने राजस्थान सब रिजनल (एनसीआर) इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट बोर्ड (आरएसआरआईडीबी) के चेयरमैन पद से अपना इस्तीफा सीएम को सौंप दिया है।
गौरतलब है कि, शुक्रवार शाम विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने राज्य में 19 नए जिलों की घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया था।
