लखनऊ | राहुल गांधी विवाद के बीच शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी को एक और दुखद झटका लगा है। पार्टी ने अपने एक वरिष्ठ नेता को खो दिया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला का गुरूवार को निधन हो गया है।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय सुजान सिंह बुंदेला वे 79 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज अमेरिका में चल रहा था।
उनका परिवार यूपी के ललितपुर में रहता है और यहीं उनके पैतृक गांव डोंगरा कला में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

