धौलपुर | राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही सियासी जंग के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
गहलोत सरकार की मुफ्त की योजनाएं भी लोगों को भाजपा को वोट देने से रोक नहीं पाई है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव से पहले नगर परिषद उपचुनाव में बड़ा भारी झटका लगा है।
दरअसल, धौलपुर में नगर परिषद के वार्ड नंबर 7 में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है।
हालांकि ये मुकाबला क्रिकेट की टी-20 मुकाबले की भांति बड़ा रोमांचक और कांटे का हुआ, लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने निर्दलीय प्रत्याशी को 4 मतों से हराकर जीत हासिल कर ली है।