thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

कर्नाटक में कांग्रेस को मिल रहा मारवाड़ियों समेत लिंगायत फोरम का भी साथ

desk desk 16

गांधी नगर की इस सीट पर आज तक भाजपा सेंध नहीं मार सकी है। इस सीट पर मारवाड़ी समाज का बेहद दबदबा बना रहा हैं जो हर बार प्रत्यासी के काम के दम पर उसे विजय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 गांधी नगर की इस सीट पर आज तक भाजपा सेंध नहीं मार सकी है। इस सीट पर मारवाड़ी समाज का बेहद दबदबा बना रहा हैं जो हर बार प्रत्यासी के काम के दम पर उसे विजय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।
congress getting marwaris and lingayat forum support of in karnataka
Karnataka Election 2023

बैंगलोर | Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पूरे देश की राजनीति गरमाई हुई है। जहां इस बार कांग्रेस फिर से सत्ता में लौटने की बात कह रही है तो वहीं भाजपा नेता किसी भी हालत में सत्ता छोड़ने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। 

कर्नाटक चुनावों को लेकर बैंगलोर शहर की गांधी नगर सीट से प्रत्याशी और लगातार पांच बार विधायक रह चुके दिनेश गुंडू राव ने इस बार कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया है। 

गांधी नगर की इस सीट पर आज तक भाजपा सेंध नहीं मार सकी है। इस सीट पर मारवाड़ी समाज का बेहद दबदबा बना रहा हैं जो हर बार प्रत्यासी के काम के दम पर उसे विजय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

बीजेपी का कोर वोटर मारवाड़ी समाज इस बार कांग्रेस को समर्थन कर रहा है। 

ऐसे में इस बार भी चुनावी उम्मीदवार दिनेश गुंडू राव को मारवाड़ियों का पूरा समर्थन मिल रहा है जिसके दम पर उन्होंने एक बार फिर से अपनी जीत का दावा करते हुए कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने की बात की है।

लिंगायत फोरम का भी समर्थन कांग्रेस के साथ

वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस को कर्नाटक चुनाव में एक और बड़ी सफलता हासिल हुई। कर्नाटक वीरशैव लिंगायत फोरम ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया। 

ऐसे में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होती दिख रही है, जो  भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है।

वीरशैव लिंगायत फोरम ने एक आधिकारिक पत्र जारी करते हुए लोगों से कांग्रेस को वोट देने का आग्रह किया है। 

कांग्रेस ने भी लिंगायत समुदाय को रिझाने की पूरी कोशिश की है। कांग्रेस ने 165 उम्मीदवारों में से लिंगायत समुदाय के सदस्यों को 30 और वोक्कालिंगा समुदाय के सदस्यों को 24 सीटों पर टिकट दिए हैं। 

आपको बता दें कि, कर्नाटक में लिंगायत समुदाय का भी बड़ा दबदबा रहा है। कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र लिंगायत बहुल इलाका है, यहां से 50 विधायक चुने जाते हैं। 

लिंगायत समुदाय के लोग किंगमेकर की भूमिका में होते हैं। 

शेयर करें: