रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि अन्याय का अंधकार बढ़ा है हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि हम इसके खिलाफ लड़ेंगे उन्होंने एनडीए सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा उन्होंने कहा कोई भी देश से बड़ा नहीं हो सकता विपक्ष के नेताओं को डराया जा रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बहादुर और मेहनती नेता तथा कार्यकर्ता इसका डटक मुकाबला करेंगे

खड़गे ने पूछा नौकरियां देने के वादे का क्या हुआ
भाजपा सरकार आते ही राजस्थान में चिरंजीवी योजना बंद हो गई और 25 लाख का बीमा अब 5 लाख हो गया। कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी जहां जाते हैं वहां नया झूठ बोलते हैं। उन्होंने जो गारंटियां दी वे अब तक पूरी नहीं हुई हैं। खड़गे ने कहा कि हम कभी झूठ बोलने वालों में नहीं है। जैसा मोदी झूठ बोलते हैं। हर जगह कुछ न कुछ नया झूठ बोलकर आते हैं। उन्होंने कितनी गारंटी हमसे पहले दी हैं।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी एनडीए सरकार पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि ने सरकार प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन क्या वह पूरा हुआ उन्होंने महंगाई और काले धन की वापसी पर सवाल उठाए इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई
खड़गे ने कहा आज हम 25 गांरटी दे रहे हैं ये गांरटियां जीवन को सुगम करने वाली हैं ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं है बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है उन्होंने पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस पर संविधान को बदलने का प्रयास करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आपको लड़ना पड़ेगा |
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी की टॉप लीडरशिप ने फिर से चुनावी घोषणा पत्र लॉन्च किया। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में ले रहे हैं।
पूरे विपक्ष पर हमला किया जा रहा है : प्रियंका गाँधी

इसके पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में ले रहे हैं। आज देश में बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार आते ही राजस्थान में चिरंजीवी योजना बंद हो गई और 25 लाख का बीमा अब 5 लाख हो गया। परिस्थितियां इतनी खराब हैं कि देश में सुनवाई ही नहीं है।
कांग्रेस के घोषणा पत्र पर प्रियंका ने कहा कि हमारे घोषणा पत्र को हमने न्याय पत्र का नाम दिया है ताकी ये स्पष्ट हो कि ये सिर्फ घोषणाओं की एक सूची नहीं है जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे। ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है।
प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में देश के हालात को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की स्कीम बड़े उद्योगपतियों के लिए बनाई जाती हैं हमने हमारे अपने न्याय पत्र में युवा, नारी, किसान और श्रमिकों पर फोकस किया है आज देश के दो मुख्यमंत्री जेल में डाले हुए हैं पूरे विपक्ष पर हमला किया जा रहा है क्योंकि हम जनता की आवाज उठा रहे हैं
भाजपा के नेता और मोदी जी खोखले संसार और दुनिया में रह रहे हैं। गाजे बाजे में, शोहरत में, आपको केवल अच्छा-अच्छा दिखता है, बड़ी-बड़ी इवेंटबाजी दिखती है। ये सब सच्चाई छिपाने के लिए हैं। सीएम जेल में हैं। कहते हैं-भ्रष्टाचार पर वार है, लेकिन सब भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं।
गोविंद सिंह डोटासरा ने लिया जायजा
जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में हो रही सभा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 36 कौम के लोग राजस्थान में ऐसा गुल खिलाएंगे कि मोदी सरकार का मोरिया बोलेगा।