चुनाव में वक्त बहुत कम बचा है लेकिन कांग्रेस नेता अब भी गलतियां करने से बाज नहीं आ रहे है. अब इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बहुत महत्वपूर्ण मीटिंग दिल्ली में बुलाई है जिसके राजस्थान के विषय में मंथन किया जाएगा.
सूत्रों की माने तो बिना आलाकमान से बात किए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा प्रदेश सचिवों की नियुक्ति से आलाकमान काफी नाराज बताया जा रहा है. जिसके बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने अपनी गलती मान ली है.
गौरतलब है कि राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने 85 कांग्रेस सचिवों को संगठन में नियुक्त किया था इसके लिए आलाकमान से कोई विचार नहीं किया था.
आलाकमान का मानना है कि इस तरह शीर्ष नेतृत्व को नजरंदाज कर संगठन में नियुक्ति देने से पार्टी में गलत मेसेज जाता है. जिसके बाद आलाकमान ने डोटासरा की इस हरकत पर एक्शन लेते हुए सचिवों की इस लिस्ट को होल्ड पर डाल दिया था.