thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

अशोक गहलोत के करीबी मंत्री का टिकट कटा, सचिन पायलट समर्थक को मिला

desk desk 23

कांग्रेस ने इस सूची में नौ नए युवा चेहरों को मौका दिया है। साथ ही सचिन पायलट गुट के माने जाने अभिमन्यु पूनिया को संगरिया से टिकट देकर चुनावी मैदान उतारा है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 कांग्रेस ने इस सूची में नौ नए युवा चेहरों को मौका दिया है। साथ ही सचिन पायलट गुट के माने जाने अभिमन्यु पूनिया को संगरिया से टिकट देकर चुनावी मैदान उतारा है। 
congress released 6th list of candidates ashok gehlot close minister ticket cancelled sachin pilot supporter got it
Sachin Pilot - Ashok Gehlot

जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Election 2023) के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की छठी लिस्ट जारी कर दी है। 

जिसमें अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के करीबी मंत्री का टिकट कट दिया गया है तो सचिन पायलट (Sachin Pilot) समर्थक को टिकट दे दिया गया है। 

देर रात जारी की गई इस लिस्ट के बाद से कांग्रेस खेमे में गरमाहट और बढ़ गई है। 

गौरतलब है कि राजस्थान में मतदान के लिए अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस समेत सभी छोटे दल भी अपने प्रत्याशियों को टिकट बांटने में लगे हुए हैं। 

ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत तमाम बड़े नेता  चुनावी मैदान में उतर कर अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं।

शनिवार देर रात जारी हुई कांग्रेस की लिस्ट में कुल 23 प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं। 

ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने अब तक 179 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। 

कांग्रेस ने अपनी 6 लिस्ट जग जाहिर कर दी है, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी मंत्रियों को अभी तक टिकट नहीं मिला है। 

सीएम के खास रहे मंत्री महेश जोशी और मंत्री शांति धारीवाल को अब भी टिकट का इंतजार है। 

छवि

हवामहल से काट दिया महेश जोशी का टिकट

जयपुर की हवामहल विधानसभा सीट से गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी का टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह आरआर तिवारी को टिकट दिया गया है। 

सचिन पायलट समर्थक को दिया टिकट

कांग्रेस ने इस सूची में नौ नए युवा चेहरों को मौका दिया है। साथ ही सचिन पायलट गुट के माने जाने अभिमन्यु पूनिया को संगरिया से टिकट देकर चुनावी मैदान उतारा है। 

शाहपुरा से मनीष यादव को मौका दिया गया है। भरतपुर सीट कांग्रेस ने एलायंस आरएलडी के लिए छोड़ दी है। ऐसा कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार किया है। 

चौमूं से इस बार डॉ. शिखा मील बराला को टिकट मिला है, जो नया चेहरा है। इसके अलावा विद्याधर नगर से सीताराम अग्रवाल, दातारामगढ़ से वीरेंद्र सिंह, अलवर शहर से अजय अग्रवाल और आमेर से प्रशांत शर्मा को मैदान में उतारा गया है। शेरगढ़ से मीना कंवर को टिकट दिया गया है। सूची में तीन महिलाएं शामिल हैं।

अभी भी बचे हुए हैं 21 नाम 

लगातार नेताओं की बगावत और विरोध से जूझ रही कांग्रेस ने राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए अब तक अपने 179 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 

छठी लिस्ट में शामिल 23 नामों के बाद अब 21 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों का चयन बड़ा दुविधाकारी हो गया है। 

शेयर करें: