बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जोधपुर दौरे के दौरान रविवार यानि बीते कल कहा था कि मैं जादू दिखाकर पैसे कमा लूंगा।
मुख्यमंत्रीजी, आप छलिया जादूगर हैं
सीपी जोशी ने उन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि- मुख्यमंत्रीजी, आप छलिया जादूगर हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं में कुछ पैसा अपना जोड़ के उनका नाम परिवर्तित करके स्वयं को शाबाशी देना बंद कीजिए। प्रदेश की जनता आपके छल को समझ चुकी है।
केन्द्र सरकार के पैसों से बहा रहे विकास की गंगा
इसी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकास की गंगा आप केंद्र सरकार के पैसों से बहा रहे हैं।
आपने प्रदेश को सिर्फ अपराध, भ्रष्टाचार, दलित उत्पीड़न, बेरोजगारी और किसानों के साथ धोखा जैसे दंश दिए हैं।
दरअसल, सीएम गहलोत ने जोधपुर की जनता से ये भी कहा था कि हमने जोधपुर में इतने विकास कार्य कराए हैं और यहां विकास की गंगा बहाई।
उन्होंने कहा कि मेरे सामने जोधपुर की जो भी मुख्य समस्याएं सामने रखी गई मैंने उन सभी को दूर करने का काम किया है।
गौरतलब है कि सीएम गहलोत ने इन दिनों जिस भी सभा को संबोधित कर रहे हैं उसमें जनता से कहते दिख रहे हैं कि आप मांगते हुए थक जाओगे, लेकिन मैं देता रहूंगा।
आपको ये भी बताना चाहेंगे कि बीते दिन रविवार को जयपुर में माली समाज महासंगम में भले ही सीएम गहलोत नहीं पहुंचे हो लेकिन उनके जयकारों की गूंज से पंडाल बार-बार गूंजता रहा।