Jaipur | राजस्थान में चुनावी साल है और माहौल भी अब धीरे - धीरे जम रहा है। ऐसे में हर नेता की जुबान कितनी सेंटीमीटर खुल रही है इसके बहुत बड़े मायने है। विधायकों के इस्तीफे को लेकर चौतरफा घिरी कांग्रेस के बाकी के नेता जब अपनी जुबान सिले बैठे है ऐसे में कांग्रेस नेता और विधायक दिव्या मदेरणा ने ट्विटर पर बड़ा विस्फोट कर दिया है।
कायदे से इनका विधायक का इस्तीफा मंजूर होना चाहिए जो स्वेच्छा से दिया,कोर्ट में तारीख पर तारीख पड़ती है कांग्रेस की फजीहत होती है,एफिडेविट दिया जाता है कि छः ने इच्छा से दिए व 81 के इस्तीफ़े भी इन्होंने दिए व पाँच ने फोटोकॉपी दिए थे।पार्टी अनुशासन से चलती है यह मज़ाक़ किसने बनाया! pic.twitter.com/SI3tTIzSFL
दिव्या का कॉन्फिडेंस क्या कह रहा है