JAIPUR | अमेरिकी (American) राष्ट्रपति (President) डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने कहा कि जेफ्री एपस्टीन (Jeffrey Epstein) सेक्स फाइल्स (Sex Files) के सार्वजनिक होने से कई बेगुनाहों की प्रतिष्ठा खराब हो सकती है। फ्लोरिडा (Florida) के मार-ए-लागो (Mar-a-Lago) रिसॉर्ट में उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल फोटो होने से किसी का अपराध साबित नहीं होता।
बेगुनाहों की बदनामी का डर
ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा कि कई ऐसे लोग थे जिनका एप्सटीन के अपराधों से कोई लेना-देना नहीं था। वे बस कभी उससे मिले भर थे।
उन्होंने कहा कि उनकी भी एप्सटीन के साथ कुछ फोटो हैं, क्योंकि उस समय कई लोग उससे मिलते-जुलते थे। इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।