thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

पूर्व सीएम पहाड़िया के बेटे समेत कई नेताओं ने छोड़ा हाथ, अब खिलाएंगे कमल

desk desk 40

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ पहाड़िया (Jagannath Pahadia) के बेटे ओमप्रकाश पहाड़िया (Om Prakash Pahadia) के अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भतीजे विजेंद्र सिंह समेत कई अन्य नेता सोमवार यानी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ पहाड़िया (Jagannath Pahadia) के बेटे ओमप्रकाश पहाड़िया (Om Prakash Pahadia) के अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भतीजे विजेंद्र सिंह समेत कई अन्य नेता सोमवार यानी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। 
former cm jagannath pahadia son om prakash pahadia and many congress leaders  will join bjp today
congress flag

जयपुर | राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके चलते सभी पार्टियों में दल-बदल की स्थिति बनी हुई है।

इसी बीच एक बड़े नेता के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की खबर सामने आई है।

ऐसे में मंहगाई राहत कैंपों में पहुंच लोगों को राहत बांट रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए ये थोड़ी परेशानी वाली हो सकती है। 

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे समेत पांच नेता होंगे भाजपा में शामिल

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ पहाड़िया (Jagannath Pahadia) के बेटे ओमप्रकाश पहाड़िया (Om Prakash Pahadia) के अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भतीजे विजेंद्र सिंह (Vijender Singh) समेत कई अन्य नेता सोमवार यानी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। 

इन नेताओं में एक बसपा का पदाधिकारी भी शामिल है। 

आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया भी भाजपा में शामिल हो गए थे।
 
अरुण सिंह और जोशी की मौजूदगी में होंगे शामिल

कांग्रेस को झटका देकर भाजपा का कमल खिलाने जा रहे ये नेता भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

सोमवार को राजधानी जयपुर में भाजपा कार्यालय में दोपहर को ये सभी भाजपा का दामन थामेंगे।

कांग्रेस के टिकट पर वैर से लड़ा था चुनाव

आपको बता दें कि ओमप्रकाश पहाड़िया राजस्थान के पहले दलित मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के बेटे हैं। 

ओमप्रकाश पहाड़िया ने आईआरएस सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद कांग्रेस के टिकट पर वैर से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

उदयपुरवाटी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं विजेंद्र

इसके अलावा विजेंद्र भी साल 2008 में उदयपुरवाटी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

अलका गुर्जर का हमला- गहलोत सरकार को कहा महिला विरोधी

वहीं दूसरी ओर, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने गहलोत सरकार को महिला विरोधी करार दिया है।

अलका  गुर्जर का कहना है कि गहलोत सरकार द्वारा चुनावी साल में महिलाओं को बरगलाने के लिए कितनी भी स्कीम लांच कर ली जाए लेकिन महिलाएं सरकार के दोहरे चरित्र को समझ चुकी हैं।

चुनावों के आते ही इस तरह की घोषणा करके गहलोत सरकार मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है, लेकिन इस बार जनता भी कांग्रेस सरकार को आईना दिखाने वाली है।

अलका  गुर्जर ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने मुफ्त स्मार्टफोन देने का वादा दो साल पहले किया था जिसे अबतक पूरा नहीं किया गया है। 

शेयर करें: