दुष्यंत सिंह की पत्नी तो राजा भैया की बहन है निहारिका
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की बहू निहारिका बेहद ही ऊंचे राजनीतिक और शाही राजघराने से हैं। उनकी शादी राजे के बेटे के दुष्यंत सिंह के साथ हुई हैं। वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत राजस्थान में झालावाड़ से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं।
इसी के साथ निहारिका उत्तर प्रदेश की राजनीति में बेहद चर्चित चेहरे राजा भैया की ममेरी बहन हैं और समथर रियासत के राजकुमार रणजीत सिंह जूदेव की बेटी हैं। राजा भैया उत्तर प्रदेश के जाने-माने नेता हैं और प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से लगातार 6 बार विधायक रहे हैं।
उनकी राजनीतिक ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चे 1993 से अब तक अपना एक भी चुनाव नहीं हारे हैं। निहारिका की शिक्षा दीक्षा देश की राजधानी दिल्ली से हुई है।
साल 2000 में हुई थी दुष्यंत और निहारिका की शादी
वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह और निहारिका की शादी साल 2000 में हुई थी। जिसके बाद इस राजनीतिक कपल के एक बेटा और एक बेटी हैं।
गौरतलब है कि साल 2019 में चुनाव आयोग को दिये अपने हलफनामे में दुष्यंत सिंह ने उजागर किया था कि उनके पास 37 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल अचल संपत्ति है और धौलपुर के महल का मालिकाना हक भी उन्हीं के पास है।
वसुंधरा राजे की बहू के पास करीब डेढ़ करोड़ के सोने चांदी के गहने हैं। निहारिका राजे के नाम करीब 5 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है। वैसे निहारिका काफी लो प्रोफाइल रहना पसंद करती हैं।