thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

14 कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थामा

thinQ360 thinQ360 30

नागौर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजाराम चौधरी सहित 14 नेताओं ने भाजपा का दामन थामा

HIGHLIGHTS

  1. 1 नागौर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजाराम चौधरी सहित 14 नेताओं ने भाजपा का दामन थामा
former nagaur congress district president sukhveer singh chaudhary former district council member rajaram chaudhary and 14 other leaders joined the bjp
Congress Leader Join BJP in Jaipur

जयपुर, 04 नवंबर 2024। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आज नागौर और सवाई माधोपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का भाजपा में स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नेताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा की भी उपस्थिति रही।

नागौर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजाराम चौधरी, सरपंच लादूराम कुदण, यूथ कांग्रेस से मनमोहन चौधरी, विजेंद्र बसवाणा, और अन्य नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इनके साथ-साथ सवाई माधोपुर के पार्षद असीम खां ने भी भाजपा में विश्वास जताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर आमजन भाजपा का दामन थाम रहे हैं। राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी गलत नीतियों से कार्यकर्ता मोहभंग होकर भाजपा की ओर आ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जो 'राष्ट्र प्रथम' की नीति पर कार्य करती है और सभी को परिवार के सदस्य के रूप में सम्मान देती है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा ने सुखवीर सिंह चौधरी के राजनीतिक अनुभव की सराहना की और बताया कि वे नागौर जिला परिषद के दो बार सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इनके पिता स्व. गणेशराम मुंडवा भी प्रधान रह चुके हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ भी मंच पर उपस्थित थे।

शेयर करें: