thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- ’राजनीति के रावण’ है मुख्यमंत्री गहलोत, अब उखाड़ फेंकना है...

desk desk 25

राजनीतिक गलियारों में सीएम अशोक गहलोत को राजनीति का जादूगर कहा जाता है वहीं, अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत को ’राजनीति का रावण’ करार दिया है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 राजनीतिक गलियारों में सीएम अशोक गहलोत को राजनीति का जादूगर कहा जाता है वहीं, अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत को ’राजनीति का रावण’ करार दिया है।
gajendra singh shekhawat said  chief minister gehlot is ravana of politics

जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारें काफी गरमाए हुए हैं।

पक्ष और विपक्ष में जोरदार शब्दों के बाणों की बौछार जारी है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच जारी शब्दों की बमबारी ने राजनीति को और भी तहस-नहस कर रखा है।

दोनों के बीच राजनीतिक हमले कम और व्यक्तिगत हमले ज्यादा होते दिखाई दे रहे हैं। 

जहां राजनीतिक गलियारों में सीएम अशोक गहलोत को राजनीति का जादूगर कहा जाता है वहीं, अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत को ’राजनीति का रावण’ करार दिया है।

भाजपा नेता शेखावत ने सीएम गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि गहलोत सरकार साढ़े चार साल से जनता को लूट रही है,  धोखा दे रही है। 

अब जनता को ’राजनीति के रावण’ अशोक गहलोत को अब उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना चाहिए। 

केंद्रीय मंत्री शेखावत भाजपा की जनाक्रोश रैली एवं महाघेराव से पहले सुभाष चौक में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गहलोत सरकार पर जमकर आरोप लगाए।
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राजस्थान की मौजूदा सरकार पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर जनता को गुमराह कर रही है। 

महंगाई राहत शिविरों के नाम पर केवल गरीबों एव किसानों को परेशान कर रही है। आज जब सबकुछ ऑनलाइन है तो फिर गर्मी में शिविरों में क्यों बुलाया जा रहा है। 

अब समय आ गया है जब राजस्थान की अत्याचारी एवं भ्रष्ट सरकार को बदलने के लिए एकजुट होना होगा। 

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम को बताया जहरीले सांप की तरह

आपको बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जबान भी पिसल गई थी। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जहरीला सांप कहकर संबोधित कर दिया था।

उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह है। इसके बाद में जब इस बात का विरोध हुआ तो उन्होंने इस खेद जताया। 

शेयर करें: