जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को छत्रपति संभाजी नगर स्थित सृजन शैक्षणिक प्रतिष्ठान, बिडकीन के नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने दानदाताओं उद्यमियों का सम्मान भी किया।
Rajasthan : राज्यपाल ने नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण किया
संबंधित खबरें
राज्यपाल बागडे ने कहा कि शिक्षा के लिए दिया दान सबसे बड़ा दान है। उन्होंने शिक्षा के प्रसार को पुण्य कर्म बताते हुए कहा कि जिस समाज में शिक्षा के अवसर बढ़ते हैं, वहीं विकास होता है।
उन्होंने दानदाताओं को सम्मानित करते हुए शैक्षिक क्षेत्र में उनके अवदान को अनुकरणीय बताया। उन्होंने अवसर पर "सृजन" पुस्तिका का भी विमोचन किया। राज्यपाल ने छात्र छात्राओं को खूब पढ़ने और जीवन में आगे बढ़ने का भी आह्वान किया।
पेट्रोल पंप का लोकार्पण—
राज्यपाल बागडे ने सोमवार को छत्रपति संभाजी नगर के गनौरी गांव में भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप का भी लोकार्पण किया।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
भारत
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
भारत
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका
क्राइम
thinQ360