बांसवाड़ा | Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के कारण कुछ दिन पहले बगावत पर उतरे भाजपा के प्रत्याशी अब अपने कदम पीछे हटाने लगे हैं।
पीछे हटे हकरू मईडा, वापस लिया नामांकन
निर्वाचन आयोग के अभी तक के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 143 प्रत्याशियों ने अपने तेवर ढीले करते हुए नाम वापस ले लिया है। बांसवाड़ा से निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले हकरू मईडा (Hakru Maida) ने भी आज अपना नामांकन वापस ले लिया है।
HIGHLIGHTS
- 1 निर्वाचन आयोग के अभी तक के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 143 प्रत्याशियों ने अपने तेवर ढीले करते हुए नाम वापस ले लिया है। बांसवाड़ा से निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले हकरू मईडा (Hakru Maida) ने भी आज अपना नामांकन वापस ले लिया है।
संबंधित खबरें
आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है और कई बागियों ने निर्दलीय ताल ठोकने के बाद भी अपना नाम वापस ले लिया है।
निर्वाचन आयोग के अभी तक के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 143 प्रत्याशियों ने अपने तेवर ढीले करते हुए नाम वापस ले लिया है।
इसी बीच टिकट नहीं मिलने से खफा होकर बांसवाड़ा से निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले हकरू मईडा (Hakru Maida) ने भी आज अपना नामांकन वापस ले लिया है।
सूत्रों की माने तो जयपुर की झोटवाड़ा सीट पर राजपाल सिंह शेखावत के पास अमित शाह के फोन आने की तरह ही हकरू मईडा के पास भी गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने अपना नामांकन वापस लिया है।
2018 विधानसभा चुनाव से लिया सबक
संबंधित खबरें
बताया जा रहा है कि इस सीट पर 2018 विधानसभा चुनाव की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए पार्टी के जिला अध्यक्ष लाभचंद पटेल सीधे जयपुर रोड स्थित हकरू मईडा के आवास पर पहुंचे और उनसे चर्चा के बाद उनकी बात मोबाइल के जरिए राजनीतिक के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह से करवाई।
इसके बाद न जाने ऐसा क्या राजनीतिक गणित चला कि हकरू मईडा नामांकन वापस लेने के लिए राजी हो गए।
बता दें कि बांसवाड़ा ने इस बार हकरू मईडा का टिकट काटकर उनके स्थान पर धन सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
जिससे टिकट के प्रबलदावेदार माने जा रहे हकरू ने भाजपा के खिलाफ बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव का ऐलान कर दिया था और पर्चा भरा था, लेकिन अमित शाह से बात करने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया।
झोटवाड़ा सीट से राजपाल सिंह शेखावत भी मान गए!
वहीं इधर, जयपुर की झोटवाड़ा सीट से निर्दलीय नामांकन करने वाले भाजपा के राजपाल सिंह शेखावत भी अमित शाह के फोन के बाद मान गए हैं।कहा जा रहा है कि शेखावत भी अपना नामांकन वापस लेने की तैयारी में हैं।