Jaipur | बाड़मेर के बायतू से विधायक और हाल ही में जाट नेता के तौर पर स्थापित होने की कोशिशों में जुटे हरीश चौधरी ने सीधे तौर पर अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
चौधरी ने यह मोर्चा न सिर्फ गहलोत बल्कि हनुमान बेनिवाल के खिलाफ भी खोला है।
उन्होंने एक सभा में कहा है कि हनुमान बेनिवाल की आरएलपी पार्टी अशोक गहलोत की ही पार्टी है। एक राष्ट्रीय स्तर के नेता जो पड़ोसी राज्य पंजाब के प्रभारी हैं का यह बयान बड़ा मायने रखता है।
यह बयान यह सवाल भी उठाता है कि अशोक गहलोत का वक्त अब उनकी पार्टी में ही बीत रहा है। इसका जवाब तो कांग्रेस के बड़े नेता ही दे सकते हैं।