जालौर | जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा ने जिला मुख्यालय स्थित सामान्य चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, लैब संचालन और फर्मों की कार्यप्रणाली की जांच की। एडीएम ने अनुपस्थित चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और अस्पताल की व्यवस्थाओं को राज्य सरकार के मापदंडों के अनुसार सुधारने पर जोर दिया।
Rajasthan: जालौर जिला कलक्टर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
संबंधित खबरें
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुरुष, महिला और वरिष्ठ नागरिक वार्डों की स्थिति का जायजा लिया। डायलिसिस वार्ड में व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मरीजों को समय पर सुविधाएं देने की हिदायत दी। लैब और ब्लड बैंक की स्थिति जांची और ब्लड बैंक लाइसेंस नवीनीकरण की तकनीकी समस्याओं को जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
एडीएम ने प्रमुख चिकित्साधिकारी को सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के उच्च मानदंड सुनिश्चित करने, बायोमेडिकल वेस्ट के नियमित निस्तारण और सीसीटीवी कैमरों की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने फर्मों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए कमेटी गठित करने का आदेश भी दिया। इस मौके पर प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. पूनम टांक, उप नियंत्रक डॉ. कमलेश मीना और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
भारत
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
भारत
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका
क्राइम
thinQ360