thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
सफलता की कहानी

प्रोब्लम सॉल्विंग पार्ट पर फोकस जरूरीः कृष गुप्ता

thinQ360 thinQ360 46

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किया गया है परिणाम जिसमें परिणामों में कोटा के प्रसिद्ध एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की है। एनटीए की ओर से जारी किए गए परिणामों में एलन के 6 क्लासरूम स्टूडेंट ने ओवरआल 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2023 के परिणाम देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग परीक्षा है जेईई—मेननेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किया गया है परिणाम परिणामों में कोटा के प्रसिद्ध एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की
jee sucess student by kota allen career soham das krush gupta
कृष गुप्ता

कोटा | देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग परीक्षा है जेईई—मेन के परिणामों में एक बार कोटा का एलन इंस्टीट्यूट भारी साबित हुआ है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किया गया है परिणाम जिसमें परिणामों में कोटा के प्रसिद्ध एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की है। एनटीए की ओर से जारी किए गए परिणामों में एलन के 6 क्लासरूम स्टूडेंट ने ओवरआल 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है।

Must Read : एलन के 6 क्लासरूम स्टूडेंट्स को ओवरआल 100 पर्सेन्टाइल

  • संस्थान - एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट
  • जेईई-मेन स्कोर - 100 पर्सेन्टाइल
  • पिताः प्रेमप्रकाश गुप्ता (एलआईसी एजेन्ट)
  • मांः सुमन देवी गुप्ता
  • जन्मतिथिः 25 मई 2005

सीकर निवासी कृष गुप्ता ने जेईई मेन जनवरी सेशन के रिजल्ट में 100 परसेन्टाइल स्कोर किए हैं। कृश पिछले चार साल से एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का रेगुलर क्लासरूम स्टूडेट रहा है और 10वीं कक्षा 93 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। इससे पहले केवीपीवाय व एनटीएसई स्कॉलर रह चुका है।

वहीं कृषएनएमटीसी में तीन बार ऑल इंडिया रैंक 3, 14 व 21 हासिल कर चुका है। इसके अलावा दो बार आईएनएमओ अवार्डी रह चुका है। कृष ने बताया कि एलन की क्लास से घर आने के बाद वहां दिए गए नोट्स पढ़ता हूं। होमवर्क व रिवीजन डेली करता हूं।

सबसे महत्वपूर्ण है कि मेरा फोकस प्रोब्लम सॉल्विंग पार्ट पर ज्यादा रहता था। मैंने एलन फैकल्टीज की गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए एनसीईआरटी सिलेबस पर फोकस करते हुए तैयारी की।

एलन इंस्टीट्यूट ने रचा एक और कीर्तिमान: एलन कोचिंग ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में धमाकेदार एंट्री ली, एक शहर, एक संस्थान में सर्वाधिक 1 लाख 27 हजार 764 क्लासरूम स्टूडेंट्स का रिकॉर्ड


एलन में एनवायरमेंट अच्छा होने के साथ ही फैकल्टीज बहुत अच्छी है। वे हर स्टेप पर स्टूडेंट्स के साथ रहती है। मेरा फिलहाल जेईई एडवांस पर फोकस है। आईआईटी मुम्बई की सीएस ब्रांच से बीटेक करना चाहता हूं।

Success student Stories : 

  1. रेगुलर हार्डवर्क है सफलता का मंत्र : कौशल विजयवर्गीय 
  2. जेईई 2023 सक्सेस स्टूडेंट: ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट देता हूं : सोहम दास
  3. अच्छी तैयारी के लिए प्लानिंग जरूरी  : हर्षुल संजय भाई सुथार
शेयर करें: