Udaipur | उदयपुर में निलंबित RPS अधिकारी जितेंद्र आंचलिया द्वारा जमीन हड़पने के मामले में परिवादी नीरज पूर्बिया ने जब सीएम से अभियोजन स्वीकृति देने की मांग की तो सीएम ने कहा कि आंचलिया अच्छे आदमी हैं। उन्हें कई नेताओं से सिफारिश आई है। वे अच्छा काम करते आये हैं।
इस पर वहां मौजूद लोग भी चौंक गए और बोले कि आंचलिया ने दर्जनों गरीबों-आदिवासियों की जमीनें खाई है। लोगों ने कहा कि आंचलिया ने थानाधिकारी रहने के दौरान कई व्यापारियों की प्रोपर्टी हड़पी है।
इस मामले में वीडियो सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सीएम साहब क्या ऐसे जन सुनवाई होती है.. जिसकी शिकायत हो रही है उसको अच्छा आदमी बता रहे हो.. वे शिकायतों का समाधान इसी तरीके से करते हैं।
thinQ360