जयपुर | राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र 2023—24 का पहला दिन हंगामेदार रहा।
बीजेपी ने पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर खासा हंगामा किया। यहां तक कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने इसी हंगामे के बीच अभिभाषण पढ़ा।
सरदारशहर नवनिर्वाचित अनिल शर्मा का शपथ ग्रहण और शोकाभिव्यक्ति भी विरोध के बीच ही हुए।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन विधायकों पुखराज गर्ग, श्रीमती कमला और नारायण बेनिवाल को हंगामे के कारण सीपी जोशी ने मार्शल बुलाकर बाहर निकाला।