पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जुबान फिसली और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जहरीले सांप की तरह बता दिया।
वहीं दूसरी ओर, राजस्थान में छिड़ी सियासी जंग में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत को राजनीति का रावण करार दे दिया।
ये बवंडर अभी थमा भी नहीं था कि, अब भाजपा के एक विधायक ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बयानबाजी के लपेटे में लेते हुए ’विषकन्या’ करार दिया है।
शुक्रवार को कर्नाटक के भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने सोनिया गांधी को निशाने पर लेते हुए ’विषकन्या’ कहा है।
बता दें कि, कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए जबरदस्त तरीके से प्रचार-प्रसार जारी है। इस चुनावी अभियान के दौरान भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कोप्पल में आयोजित एक जनसभा में सोनिया गांधी को विषकन्या कहा है।
कभी वीजा देने से इनकार करने वाला अमरीका आज मोदी के लिए रेड कार्पेट बिछा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक ने जनसभा में कहा कि खरगे कह रहे हैं वो जहर उगलेंगे, लेकिन जिस पार्टी में आप नाच रहे हैं, क्या वह सोनिया गांधी विषकन्या है? सोनिया गांधी ने चीन और पाकिस्तान के साथ एजेंट के रूप में काम किया।
भाजपा विधायक के इस बयान के बाद से एक और सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस नेता बासनगौड़ा पाटिल यतनाल के इस बयान की आलोचना कर रहे हैं।