बेंगलुरु | Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को भाजपा से बगावत करना कुछ ज्यादा ही भारी पड़ गया।
जिस सीट के वे राजा माने जाते थे उसी सीट से उन्हें हाथ दोनों पड़ा है और हाथ भी धुलाया है तो उन्ही के चेले ने।
कर्नाटक में इस बार चली कांग्रेस की आंधी भी जगदीश शेट्टार को नहीं बचा सकी और उन्हें अपनी ही हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है।
पूर्व सीएम शेट्टार को भाजपा के महेश टेंगीनकई ने बड़े अंतर से हराया है। टेंगीनकई को उनका चेला भी माना जाता रहा है।