thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

किरोड़ी लाल बोले- राजस्थान के इतिहास में सबसे भ्रष्ट सरकार

desk desk

कांग्रेस सरकार घोटालों और भ्रष्टाचार की सरकार है इस सरकार के नुमाइंदे ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं सरकार के मंत्री  20 हजार करोड़ के घोटाले में लिप्त हैं और यह घोटाले सरकार के संरक्षण में हो रहे हैं। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 कांग्रेस सरकार घोटालों और भ्रष्टाचार की सरकार है इस सरकार के नुमाइंदे ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं सरकार के मंत्री  20 हजार करोड़ के घोटाले में लिप्त हैं और यह घोटाले सरकार के संरक्षण में हो रहे हैं। 
kirori lal said  ashok gehlot govt most corrupt in history of rajasthan

जयपुर | राजस्थान में निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा को मिल रहे जन समर्थन को लेकर भाजपा नेता काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। 

भाजपा इस गहलोत सरकार के प्रति लोगों की नाराजगी और भाजपा के प्रति उम्मीद की किरण बता रही है। 

चारों दिशाओं से निकली भाजपा की ये परिवर्तन यात्रा अब राजधानी जयपुर कूच के लिए कदम बढ़ा रही है। 

ऐसे में मंगलवार को चाकसू पहुंची यात्रा का जमकर स्वागत हुआ। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक प्रेसवार्ता करते हुए गहलोत सरकार के खिलाफ सवाल दागे और उसे घेरने की कोशिश की। 

किरोड़ी लाल बोले- राजस्थान के इतिहास में सबसे भ्रष्ट सरकार

हर समय लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाते दिखने वाले राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने भी कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार घोटालों और भ्रष्टाचार की सरकार है इस सरकार के नुमाइंदे ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं सरकार के मंत्री  20 हजार करोड़ के घोटाले में लिप्त हैं और यह घोटाले सरकार के संरक्षण में हो रहे हैं। 

सरकार अपराधियों को बचाने में लिप्त है जब सरकार के विधायक, मंत्री ही सुरक्षित नहीं है तो आमजन का क्या हाल होगा? 

प्रदेश की जनता सब देख रही है जिसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। 

किरोड़ी लाल मीणा ने तो अशोक गहलोत सरकार को राजस्थान के इतिहास में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दे दिया।

उन्होंने कहा कि राहत के नाम पर सरकार फूड पैकेट बंाट कर केवल वाहवाही लूट रही है। फूड पैकेट की हकीकत आमजन से छिपी नहीं है मिर्ची मसालों में ईंट का पाउडर मिल रहा है। 

प्रदेश महिला अपराध, भ्रष्टाचार, युवा और किसानों से वादाखिलाफी से त्रस्त है

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर सभी वर्ग, समाज के लोगों में अति उत्साह देखा जा रहा है और आमजन में कांग्रेस सरकार के प्रति विरोध दिखाई दे रहा है जनता कांग्रेस शासन में त्रस्त है आज प्रदेश महिला अपराध, भ्रष्टाचार, युवा और किसानों से वादाखिलाफी से त्रस्त है। 

कानून का इकबाल समाप्त हो चुका है। ये सरकार युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात कर रही है। महिला व बच्चियों के साथ बलात्कार, गैंगरेप हत्या की घटनाएं आम हो गई है।

परिवर्तन संकल्प यात्रा को मिल रहा आमजन का आशीर्वाद 

इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान भारी संख्या में स्वागत व सभा में आमजन का आशीर्वाद मिल रहा है। 

प्रेसवार्ता में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के अलावा जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर, संभाग प्रभारी सत्यनारायण चौधरी सहित प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। 

शेयर करें:
`; var scripts = ga.getElementsByTagName('script'); for(var i = 0; i < scripts.length; i++) { var s = document.createElement('script'); if(scripts[i].src) { s.src = scripts[i].src; s.async = true; } else { s.textContent = scripts[i].textContent; } document.head.appendChild(s); } }, 2000); });