जयपुर | राजस्थान की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वागड़ क्षेत्र के कद्दावर आदिवासी नेता महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने भाजपा का साथ छोड़कर फिर से कांग्रेस में लौटने का फैसला किया है।
मालवीया करीब 23 महीने पहले कांग्रेस और विधायक पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। रविवार को उन्होंने दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और घर वापसी की घोषणा की।
नेताओं से की मुलाकात
इस मुलाकात के दौरान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मुख्य रूप से मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया और मालवीया का गर्मजोशी से स्वागत किया।