नई दिल्ली | Seema Sisodia Health Deteriorated: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब घोटाला मामले में जहां तिहाड़ जेल में बंद हैं, वहीं उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया अस्पताल पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार, सीमा सिसोदिया की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मनीष सिसोदिया की पत्नी लंबे समय से मल्टीपल स्केलेरोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित हैं।
ये बेहद घातक बीमारी है जिसमें दिमाग का शरीर से कंट्रोल घटता चला जाता है।