JAIPUR | कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मनरेगा (MNREGA) को कमजोर करने के लिए केंद्र सरकार (Central Government) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) के समय यह कानून पास हुआ था, जो करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार का बड़ा सहारा बना। मोदी सरकार (Modi Government) ने इसे लगातार कमजोर किया है।
सोनिया गांधी ने बताया कि मनरेगा कानून 20 साल पहले संसद में आम सहमति से पारित हुआ था। यह करोड़ों ग्रामीण परिवारों को रोजगार देने वाला एक क्रांतिकारी कदम था।
यह योजना गरीब व वंचित वर्ग के लिए रोजी-रोटी का मुख्य आधार बनी। इसने गांवों से शहरों की ओर पलायन रोका और लोगों को रोजगार का कानूनी अधिकार भी दिया।
इससे ग्राम पंचायतें मजबूत हुईं और महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को बढ़ावा मिला।