अहमदाबाद (जालोर)। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अहमदाबाद दौरे पर रहे। यहां वस्त्राल में जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से संवाद किया। इस मौके पर प्रवासी राजस्थानियों ने तरक्की के लिए बदलाव लाने की बात कही और वैभव के समर्थन में हुंकार भरी।
जननायक अशोक गहलोत ने कहा कि वैभव को जनता को सौंप दिया है। वैभव अब जालोर, सांचौर, सिरोही की जनता की सेवा करेगा। भाजपा सांसदों ने यहां की जनता की मांगों, विकास को दरकिनार किया है। यहां तरक्की लानी है तो बदलाव करना होगा और 36 कौम को कांग्रेस का साथ देना होगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं, वैभव गहलोत, एवं सभी कांग्रेसीजन स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इस क्षेत्र की तरक्की करके ही दम लेंगे।

जालोर के लिए अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। यहां रेलवे एवं वायुयान कनेक्टिविटी करानी है, जालोर को हाईवे से जोड़ना है और पानी को लेकर भी बहुत काम करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानियों ने भाग लिया और वैभव गहलोत को समर्थन देने की घोषणा की।

