सिरोही | संजीवनी व आदर्श क्रेेडिट कॉपरेटिव सोसायटी में हजार करोड़ रूपये जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा फंसा हुआ है।
कहां गए संजीवनी व आदर्श सोसायटियों का पैसा जनता को दिलाने का वादा करने वाले
लोढा ने कहा कि हम लड़ने वाले आदमी हैं लड़ेगे, जब तक जिंदा है, जब तक सांस है तब तक इन बेईमानों से लड़ेगे। हम सभी को मिलकर बेईमानों का राज दिल्ली से हटाना है। आज ओलंपिक मैडल जीतने वाली बच्चियां रो रही हैं, पुलिस देश का नाम रोशन करने वाली बच्चियों को खींचकर ले जा रही है।
HIGHLIGHTS
- 1 लोढा ने कहा कि हम लड़ने वाले आदमी हैं लड़ेगे, जब तक जिंदा है, जब तक सांस है तब तक इन बेईमानों से लड़ेगे। हम सभी को मिलकर बेईमानों का राज दिल्ली से हटाना है। आज ओलंपिक मैडल जीतने वाली बच्चियां रो रही हैं, पुलिस देश का नाम रोशन करने वाली बच्चियों को खींचकर ले जा रही है।
संबंधित खबरें
हजारों करोड़ रूपये कौनसी सरकार दबाकर बैठी, किसने आदर्श और संजीवनी सोसायटियों की प्रोपर्टीज को अटैच कर रखा है।
अमित शाह सहकारिता मंत्री बनकर बैठे हैं, गुजरात के एक आईएस को लिक्वीडियेटर लगा रखा है, लेकिन इतने साल हो गये आज तक जनता का पैसा जनता को नहीं मिला है।
जनता का पैसा दिलाने का वादा करने वाले लोग कहां गये, अब क्यों इस मामले में चुप्पी साधकर बैठे हैं। ये सब बातें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने मोहब्बत नगर में सिरोही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
पीएम मोदी ने कहा था किसानों का कर्जा माफ कर दूंगा
संबंधित खबरें
पीएम मोदी ने किसानों से कहा था कि मेरी सरकार आते ही सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ करूंगा। 9 साल हो गये लेकिन अभी तक किसानों का कर्जा माफ नहीं किया है।
लोढ़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे देश को भाजपा की विनाशकारी नीतियों से बचाने के लिए सजग होकर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपने काले धन से विधायकों की खरीद-फरोख्त कर चुनी हुई सरकारें गिराकर लोकतंत्र को खोखला कर रही है।
भाजपा ने 2014 के आम चुनाव में सरकार बनने पर राष्ट्रीयकृत बैंको का कर्जा माफ करने का वादा किया था, लेकिन एक रूपये का कर्जा माफ नहीं किया।
जबकि तत्कालीन मनमोहन सरकार ने 85 हजार करोड़ किसानों के कर्जे माफ किये थे।

राजस्थान की जनता ने जो 25 सांसद जीताकर दिये हैं वे किस काम के हैं। राजस्थान में 12 लाख परिवार व सिरोही में 11 हजार परिवार लाईन में खडे हैं, लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का उन्हें लाभ नहीं मिला है।
हमें ये बात गांव-गांव जाकर बतानी है, 2016 से अब तक आंगनबाडी केन्द्र नहीं खोला है जबकि 300 आंगनबाडी केन्द्रों की आवश्यकता है।
विधायक संयम लोढा ने कहा कि अशोक गहलोत ने राजस्थान में भाजपा के सरकार गिराने के रथ को रोका है। सभी को मिलकर एक एक चीज पर ध्यान देने की जरूरत है।
गांव जाकर लोगों के सामने बातें रखों, सरकार की योजनाओं के साथ बीजेपी के कारनामो को बताये। हमारे संत महात्माओं ने 75 साल न्यायालय मुकदमा लड़ा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद में राम मंदिर बना।
लोढा ने कहा कि हम लड़ने वाले आदमी हैं लड़ेगे, जब तक जिंदा है, जब तक सांस है तब तक इन बेईमानों से लड़ेगे।
हम सभी को मिलकर बेईमानों का राज दिल्ली से हटाना है। आज ओलंपिक मैडल जीतने वाली बच्चियां रो रही हैं, पुलिस देश का नाम रोशन करने वाली बच्चियों को खींचकर ले जा रही है।
राज तो आते रहेंगे, जाते रहेंगे, ये समाज रहना चाहिए, ये देश रहना चाहिए।
मुझ पर तो सिरोही के भाई बहनों का बहुत बड़ा उपकार है, निर्दलीय जीता दिया। मैने कभी नहीं सोचा था कि मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा।
पांच साल बस मन में एक ही चीज का ध्यान रहा कि आपका कर्जा कैसे उतारू, सिरोही के विकास में कोई कमी नही रखंूगा।
इस विधानसभा क्षेत्र में हर तरह की सुविधाएं विकसित करूंगा कि हमें कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अशोक गहलोत सरकार ने साढ़े चार साल जो काम किया है वो अविस्मरणीय है। 72 साल की उम्र में आज भी जो कार्य कर रहे हैं वो काबिले तारिफ है।
सिरोही की जनता की तरफ से मैंने साढ़े 4 साल जो भी कार्य बताया वो उन्होंने किये।
लोढ़ा ने कहा कि मैं नहीं कहता की सभी काम हुए, काम की मांग कभी खत्म नहीं होती, आगे भी रहेगी और पूरा करेंगे।
इसी के साथ विधायक लोढ़ा ने कहा कि जवाईबांध में 1 हजार एमसीएफटी पानी रिजर्व हुआ है। देश हित के अंदर भाजपा को उखाड़ फैंकना जरूरी है।

धर्म के नाम पर उनको वोट देने से हमारा भला नहीं होगा। संसद लोगांे के आवाज की जगह है लेकिन बोलने नहीं देते, राहुल गांधी का सबकुछ छीन लिया।
दो साल की सजा हो गई, जिस जज ने सजा सुनाई उसका प्रमोशन कर दिया। जगह जगह ईडी घूम रही है।
भाजपा षड़यंत्र के साथ काम कर रही है, ये प्रजातंत्र आपने जिंदा रखा है, आवाज बुलंद करों।
इनका राज खत्म करने की जरूरत है। जिला परिषद व पंचायत समितियों में भाजपा का राज है, लेकिन जनता के कोई काम नहीं कर रहे हैं।
लोढा ने ये भी कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने सवा सौ करोड़ को अधिकार दिया। भाजपा हमारे बाप दादाओं के खून पसीनों के पैसों से बनाये हुए बैंक, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, इंशोरेंस कम्पनियां प्राईवेट हाथों में बेच रही है और सरकारी नौकरियां खत्म कर रही है।
ये सब रहे सम्मिलित
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य राजेन्द्र सांखला, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, पूर्व पीसीसी हिम्मत सुथार, पूर्व प्रधान नीतिराज सिंह देवड़ा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव गुमान सिंह देवड़ा, पालिका अध्यक्ष सिरोही महेन्द्र मेवाड़ा, शिवगंज वजींगराम खांची, जावाल पालिका अध्यक्ष कनीराम भील, मोहनलाल सिरवी, महिला जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष तेजाराम मेघवाल, प्रताप सिंह नून, मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह वेलांगरी, कुलदीप रावल, प्रताप मेघवाल, प्रकाश प्रजापति, शैतान सिंह रावणा, रीतिक मेघवाल, प्रकाश मीणा, राहुल माली, दशरथ नरूका, सरपंच संघ अध्यक्ष शिवराज सिंह, मोहब्बत नगर सरपंच अर्जुन सिंह, किशोर पुरोहित, हरीश राठौड, पूर्व प्रधान अचलाराम माली, अश्विन गर्ग, आनंद जोशी, राकेश रावल, राजेन्द्र माली सहित बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
thinQ360