नई दिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्री (Union Home Minister) अमित शाह ने शुक्रवार को दावा किया कि पांच चरण के मतदान की समाप्ति के बाद नरेंद्र मोदी 310 सीट प्राप्त कर चुके हैं, वहीं लालू-राहुल का सूपड़ा साफ हो गया है।
शाह ने आज यहां वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में भाजपा (BJP) प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री आर. के. (RK) सिंह के पक्ष में चुनावी महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में घमंडिया गठबंधन का खाता भी नहीं खुलेगा। अब तक हुए पांच चरण में मोदी जी 310 सीट प्राप्त कर चुके हैं, वहीं लालू-राहुल का सूपड़ा साफ हो चुका है।
उन्होंने आरा संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं (voters) से आर.के. (RK) सिंह को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि आपको मोदी जी ने बना बनाया मंत्री चुनने के लिए भेजा है।
फिर से जातिवाद और गोलियां आएगी
