भारत | मुस्लिमों की आबादी को लेकर राजनीतिक गलियारों(corridors) में भले ही आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहता है लेकिन प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) ने विश्लेषण में मुस्लिम आबादी(Muslim population) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। यह खुलासा ऐसे समय हुआ है जब लोकसभा चुनाव 2024 अपने चरम पर है और तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। PM आर्थिक सलाहकार(economic advisor) परिषद ने सर्वे(survey) में पाया है कि भारत में साल 1950 से 2015 के बीच मुस्लिम आबादी(Muslim population) की जनसंख्या 43.15 प्रतिशत बढ़ी है।
1950 में मुस्लिम आबादी का हिस्सा आबादी में 9.84 प्रतिशत था, जो 2015 में बढ़कर 14.09 प्रतिशत हो गया है। इसी दौरान हिन्दूओं की हिस्सेदारी(equity) में 7.81 प्रतिशत कम हो गई है। हिंदुओं की आबादी 84.68 प्रतिशत से घटकर 78.06 प्रतिशत हो गई है। म्यांमार के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा हिंदु आबादी कम हुई है। म्यांमार में भी हिंदुओं की आबादी 10 फीसदी तक घटी है। यह 167 देशों के किए गए सर्वे(survey) में सबसे ज्यादा है।