जयपुर | आखिरकार मानसून 2023 ने राजस्थान में दस्तक दे दी है। रविवार को मानसून ने भरतपुर, कोटा, झालावाड़ के रास्ते राजस्थान में एंट्री मारी।
मानसून की राजस्थान में दस्तक: कई जिलों में हुआ एक्टिव, अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिन तक पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होगी। पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है।
HIGHLIGHTS
- 1 राजस्थान में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिन तक पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होगी। पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिन तक पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होगी।
वहीं दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम भी तैयार हुआ है। इससे पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है।
अभी कैसी है प्रदेश में मानसून की स्थिति
गौरतलब है कि इस साल देश में मानसून की एंट्री भले ही देरी से हुई हो, लेकिन बंगाल की खाड़ी से आई पूर्वी हवाओं ने मानसून को गति दी है और समय पर आगे बढ़ाया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में भी मानसून की एंट्री के लिए ये हवा अनुकूल रही।
इसी कारण राजस्थान में लगातार दूसरे साल मानसून की एंट्री पूर्वी राजस्थान से हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में मानसून लाइन उदयपुर, अजमेर, सीकर से होकर गुजर रही है।
भरतपुर, अलवर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, धौलपुर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में मानसून एक्टिव हो गया है।
हालांकि मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में मानसून के पूरी तरह से एक्टिव होने में 2 से 4 दिन का समय लग सकता है।
मौसम विभाग की माने तो 26 से 28 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर भारी व अति भारी बारिश हो सकती है।
वहीं पश्चिमी राजस्थान में 25 से 27 के बीच मध्यम बारिश की संभावना है।
फेल हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी
बता दें कि राजस्थान में इस बार मानसून के देरी से आने की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन ये फेल हो गई।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी को फेल करते हुए मानसून राज्य में प्रवेश कर गया है।
राजस्थान में मानसून की एंट्री सामान्यतः 24 जून मानी जाती है। ऐसे में मानसून केवल एक दिन देरी से पहुंचा है।
बता दें कि पिछले साल मानसून ने 30 जून को राजस्थान में दस्तक दी थी।
thinQ360