thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
बहते शब्द

फोटू से मतलब साहेब को

thinQ360 thinQ360 24
neelu ki kavita rajasthan photo se matlab saheb ko
फोटू से मतलब साहेब को

घाव भले हो उनके दिल में
 इन आंखों में चाव है
धंधे से मतलब,क्यूं सोचे?
उन्हें धूप कि छांव है

रोती शक्लें मोस्ट वांटेड
पीड़ा को ले फॉर ग्रांटेड
पहले फ्लेश गिराना उनपे
जिनके नंगे पांव है

जलते पैरों की ले बाइट
करा लिया है कॉपीराइट
सजा दुकानें ऊंची खेले
अपने अपने दांव है

नेता को गोटी से मतलब
वर्दी को बोटी से मतलब
फोटू से मतलब साहेब को
बिक रही ऊंचे भाव है

संबंधित खबरें

-नीलू शेखावत

शेयर करें: