अजमेर:
एनएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी (Varun Chaudhary) ने अजमेर (Ajmer) में कहा कि बीजेपी (BJP) सरकार गरीबों की विरोधी है और देश को गुमराह कर रही है। उन्होंने नेशनल हेराल्ड (National Herald) मामले को झूठा बताया और भाजपा पर कांग्रेस (Congress) नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने अजमेर में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नेशनल हेराल्ड अखबार को बदनाम करने की साजिश चल रही थी, लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद यह साबित हो गया कि यह मुकदमा झूठा था।
उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी के अधिकारियों द्वारा कांग्रेस नेताओं को बेवजह परेशान किया गया। चौधरी ने कहा कि भाजपा बार-बार झूठे मुकदमे दर्ज कर कांग्रेस के नेताओं को बदनाम करने की साजिश रच रही है।