प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें मूल्यवान सहयोगी और मित्र के रूप में किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को अपना मूल्यवान सहयोगी और मित्र बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बिहार में भाजपा(BJP) के उत्थान और जीएसटी(GST) के पारित होने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी याद किया। पीएम मोदी ने सुशील कुमार मोदी के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर को एक्स (X) पर पोस्ट कर कहा, पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।
https://x.com/narendramodi/status/1790076826955440193
अमित शाह और जेपी नड्डा ने जताया दुख
https://x.com/JPNadda/status/1790070428515307842
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया है। अमित शाह (amit shah) ने सुशील कुमार मोदी को बिहार की राजनीति का महान पुरोधा बताते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूं। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP nadda) ने बिहार को जंगलराज से निकालने में उनकी भूमिका को याद करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत खदुद है।
https://x.com/AmitShah/status/1790071063465861418
लालू, तेजस्वी और चिराग पासवान ने जताया शोक
https://x.com/laluprasadrjd/status/1790074198615794059
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सुशील मोदी के निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शोक जताया है। लोजपा ( RAA) के प्रमुख चिराग ने भी मोदी के निधन पर शोक प्रकट किया है। लोजपा (रा) के प्रमुख चिराग पासवान ने मोदी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। सुशील कुमार मोदी से परिवारिक रिश्ते थे। उनकी कमी सदैव खलेगी।
https://x.com/yadavtejashwi/status/1790071229346361675
सुशील कुमार मोदी के निधन पर नीतीश ने जताया शोक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (niteesh kumar) ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत सुशील कुमार मोदी जेपी (JP) आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। उपमुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ काफी वक्त तक काम किया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध था और उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। मैंने आज सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी, विनाेद तावड़े
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार मोदी का निधन अत्यंत दुखद है। वहीं, केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी(nitin gadakari), भाजपा महासिचव विनाेद तावड़े (vinod tavade) और अभिनेत्री-भाजपा नेत्री कंगना रनौत (kangana ranout) ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर दुख जताया है।
ममता बनर्जी ने भी जताया दुख
पश्चिम बंगाल (west Bengal) की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (mamata banarjee) ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक्स पर लिखे अपने शोक संदेश में कहा, बिहार (Bihar) के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के दुखद निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।
https://x.com/MamataOfficial/status/1790071682574532955