जिसमें भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।
सियासी गलियारों में तो यही चर्चा है कि कांग्रेस को आड़े हाथों लेने वाले केजरीवाल उसके साथ कैसे होते चले।
राहुल गांधी ने कर दिया दावा- एकसाथ मिलकर हम बीजेपी को हराएंगे
वहीं, बैठक से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि ’एकसाथ मिलकर हम बीजेपी को हराने जा रहे हैं।’
कर्नाटक में हम लोगों ने बीजेपी को हराया है। अब तेलगांना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
खैर! राहुल जी ने कह तो दिया कि यहां अब कांग्रेस की सरकार बनेगी, लेकिन राहुल ही इस गठबंधन में कांग्रेस अकेली नहीं है, आपके साथ और भी दल है, वे भी तो अपनी सरकार बनाना चाहेंगे।
देश में दो विचारधारा, भारत जोड़ो की और भारत तोड़ो की
राहुल गांधी ने कहा कि, देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है एक हमारी भारत जोड़ो की और दूसरी भाजपा की भारत तोड़ो की।
राहुल ने कहा कि भाजपा नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है और कांग्रेस पार्टी मोहब्बत फैलाने का। नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है, नफरत को मोहब्बत से ही काटा जा सकता है।
शाह बोले- कितने भी हाथ मिला लो आप एक साथ नहीं आ सकते
विपक्षी दलों की एकता बैठक को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने भी बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि 2024 में मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
शुक्रवार को जम्मू में कई परियोजनाओं के शिलान्यास के मौके पर अमित शाह ने कहा कि विपक्ष चाहे कुछ भी कर ले, 2024 में मोदी जी का 300 से ज्यााद सीटों के साथ आना तय है।
उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष के नेताओं को कहना चाहता हूं कि कितने भी हाथ मिला लो आप एक साथ नहीं आ सकते हैं और आ भी गए तो 2024 में मोदी जी का 300 से ज्यादा सीटों के साथ आना तय है, मोदी जी को 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनना है।