सिरोही, 17 अक्टूबर। राजस्थान के जैसलमेर और जयपुर में आगजनी की दर्दनाक घटनाओं से जहां पूरा प्रदेश शोक में डूबा है, वहीं सिरोही में भाजपा की ओर से पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के जन्मदिन पर भव्य स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि धनतेरस के शुभ अवसर पर मंत्री देवासी सुबह सारणेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, जिसके बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गोयली चौराहे से स्वागत जुलूस निकालते हुए पनिहारी गार्डन पहुंचेंगे।
यहां भजन सम्राट छोटूसिंह रावण अपनी प्रस्तुतियां देंगे, साथ ही साधु-संतों का सानिध्य भी रहेगा।
समारोह में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, मुख्य सचेतक योगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जैन पटेल, सहित कई विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।
सोशल मीडिया पर कांग्रेस और आम नागरिकों का विरोध
