जयपुर। लोकसभा चुनाव 2024 अंतर्गत राज्य में 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 1,40,907 सेवा मतदाताओं (voters) को इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट (electronically postal ballot) जारी किए गए हैं, इनमें से 1,32,381 मतदाताओं ने इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट (electronically postal ballot) डाउनलोड किए हैं। अब तक कुल 69,795 सेवा मतदाताओं के इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट (electronically postal ballot) प्राप्त हुए हैं।
इलेक्ट्रॉनिक सेवा मतदाताओं को ये पोस्टल बैलेट भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम (ETPBMS) के द्वारा भेजे गए हैं। सेवा मतदाताओं द्वारा अपना मत अंकित कर यह डाक मतपत्र (postal ballot) तीव्र डाक (speed post) से रिटर्निंग अधिकारी को भेजे जाते हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि डाक मतपत्र (postal ballot) एवं ETPBMS से डाले गए मतों की गणना के लिए प्रदेश में 800 टेबल्स लगाई जाएंगी। एक टेबल पर 200-250 ETPBMS मतों की गणना की जाएगी। राज्य में डाक मतपत्र (postal ballot) की मतगणना के लिए 400 मतगणना सुपरवाइजर और 800 मतगणना एजेंट नियोजित कर इन्हें समुचित प्रशिक्षण दिया गया है।
झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक डाक मतपत्र (postal ballot) प्राप्त
गुप्ता ने बताया कि झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 14,211, सीकर से 8,686 एवं अलवर से 7,564 इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट (electronically postal ballot) प्राप्त हुए हैं। वहीं सबसे कम बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 77 एवं उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से 117 सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट (electronically postal ballot) प्राप्त हुए हैं।