Jaipur:
जयपुर से दिल्ली कैंट के लिए बुधवार से शुरू हुई वन्दे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ ही आज प्रधान मंत्री मोदी ने कांग्रेस में चल रही अंतरकलह पर चुटकी ली और सीएम अशोक गहलोत पर तंज कैसा। कांग्रेस पर सियासी निशाना साधते हुए मोदी ने कहा -गहलोत मेरे मित्र हैं। इन दिनों राजनितिक आपाधापी और अनेक संकटों से गुजर रहे हैं।
वनडे भारत के शुभारम्भ समारोह में वीसी के जरिये सम्बोधन में पीएम मोदी ने कहा -गहलोतजी का मैं विशेष रूप से आभार प्रकट करता हूँ। इन दिनों वह राजनितिक आपाधापी और अनेक संकटों से गुजर रहे हैं ,उसके बावजूद विकास के काम के लिए समय निकाल कर आये और रेलवे के इस कार्यक्रम में आकर हिस्सा लिया।
प्रधान मंत्री ने सीएम गहलोत का स्वागत और अभिननदन करते हुए कहा कि गहलोतजी के हाथ में दो -दो लड्डू हैं। रेलमंत्री भी राजस्थान के हैं और रेलवे बोर्ड के चेयरमेन भी राजस्थान के हैं। इस अवसर पर सीएम गहलोत ने आदिवासी अंचल के बांसवाड़ा ,करौली और टोंक जैसे जिलों को जोड़ने की मांग की तो पीएम मोदी ने अब तक रेलवे में हो रही कथित राजनीति के बहाने पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर ले लिया।