thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

प्रधानमंत्री की ताबड़तोड़ जनसभाएं: राजस्थान में फिर गरजेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, इस बार यहां से साध सकते हैं सीएम अशोक गहलोत पर निशाना

desk desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ जनसभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते दिख रहे हैं। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ जनसभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते दिख रहे हैं। 
pm narendra modi will visit sri ganganagar on 8 october for election campaigning
Narendra Modi

जयपुर | Narendra Modi Sri Ganganagar Visit: राजस्थान में चुनावी गतिविधियां अब और तेज हो गई हैं। जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश की जनता का समर्थन जुटाने के लिए लगातार बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ जनसभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते दिख रहे हैं। 

भाजपा किसी भी हालत में सीएम गहलोत के कांग्रेस सरकार के रिपीट होने के दावों की हवा निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। 

ऐसे में इस सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी राजस्थान के दौरे करने वाले हैं। 

ऐसे में ये कहा जा सकता है कि आचार संहिता से पहले प्रदेशवासियों को एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी की दहाड़ सुनने को मिलेगी। 

आचार संहिता लगने से पहले राजस्थान आ सकते हैं  प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का श्रीगंगानगर में भी दौरा करने की बात सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, पीएम मोदी आचार संहिता लगने से पहले राजस्थान के दौरे पर आ सकते हैं।  प्रधानमंत्री  श्रीगंगानगर जिले का दौरा करने वाले हैं। 

इस दौरान पीएम प्रदेशवासियों को कई सौगात देंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले 5 अक्टूबर को जोधपुर आए थे और 2 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ में भी सभा को संबांधित किया था। 

इसी के साथ सितंबर की 25 तारीख को पीएम मोदी ने राजधानी जयपुर में विशाल जनसभा की थी। 

जेपी नड्डा का होगा 2 दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस सप्ताह राजस्थान का दौरा करेंगे। 

जेपी नड्डा 9 और 10 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और कोटा, उदयपुर व जोधपुर में संभाग स्तरीय बैठकों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा संगठन महामंत्री बीएल संतोष रविवार को बीकानेर का दौरा कर सकते हैं। 

शेयर करें: